Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 26, 2024

इण्डियन सोसाईटी ऑफ क्रिटिकल केयर का अधिष्ठापन समारोह आज

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। इण्डियन सोसाईटी ऑफ क्रिटिकल केयर का अधिष्ठापन समारोह शुक्रवार को यानी आज रात्री 8 बजे होटल हॉरमनी ईन में होने जा रहा है। इस सभा में वर्ष 2024-26 की कार्यकारिणी का गठन होगा।

इस अधिष्ठापन समारोह मे मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा राजेश चावला (ऑपोलो हॉस्पिटल दिल्ली), विशेष अतिथि पूर्व राष्ट्रीय सचिव डा वाईपी सिंह (मैक्स हॉस्पिटल पटपढ गंज, दिल्ली) एवं विशिष्ठ अतिथि सचिव आईएमए यूपी स्टेट डा वी बी जिन्दल (सैन्ट जोजफ हॉस्पिटल, गाजियाबाद) होगे। आगामी 2 वर्षों के लिये चैयरमैन के पद पर डा संदीप जैन (वर्तमान अध्यक्ष आईएमए मेरठ), सचिव के पद पर डा वी.एन. त्यागी तथा जनकल्याण सिमिति के संयोजक डा प्रदीप बंसल अतिथियो द्वारा शपथ ग्रहण करेगें। इस कार्यक्रम में इन्द्रप्रस्थ ऑपोलो हास्पिटल दिल्ली के वरिष्ठ हृदयरोग विशेज्ञय डा एस. के. गुप्ता, हृदयघात से संम्बंधित विषय पर अपना व्याख्यान भी देगे।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here