Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 4, 2024

हरियाणा चुनाव जीतने के लिए प्रत्येक विधानसभा में नियुक्तियां की

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ भारतीय युवक कांग्रेस कमेटी द्वारा हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जीताने के लिए उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी की प्रत्येक विधानसभा नियुक्तियां की है। सभी नियुक्तियां भारतीय युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा आलुवारू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देश पर की

कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस के सचिव अश्वनी गुर्जर को समालखा विधानसभा क्षेत्र का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। अश्वनी गुर्जर को कोऑर्डिनेटर नियुक्त करने पर उत्तर प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ला व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अवनीश काजला ने पार्टी हाई कमान का आभार व्यक्त किया है। हेमंत प्रधान, अभिमन्यु त्यागी, डॉ. यूसुफ कुरैशी, रंजन शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान, अल्तमश त्यागी, सुमित विकल, बबीता गुर्जर, सैयद रिहानुद्दीन, डॉ. अशोक आर्य, शिवकुमार शर्मा आदि ने बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here