रवि गौतम
परिछितगढ़। नगर के द्वारिका मंडप मे मंगलवार को राजमिस्त्री कामगार वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में राजमिस्त्रियों ने सगठन के खलीफा जमील अहमद, खलीफा ब्रह्म सिंह को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन हिटलर त्यागी ने कहा कि विश्वकर्मा राजमिस्त्रियों के गुरु बताए जाते हैं, इसलिए मजदूर राज मिस्त्री इनकी पूजा कर कार्य का शुभारंभ करते हैं। इसलिए संगठन के माध्यम से एकजुट होकर, मजबूत रहकर कार्य करें, तभी मजदूर राजमिस्त्री का विकास हो सकता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गौतम ने कहा कि राजमिस्त्री मजदूर के हितों के लिए संगठन हमेशा तैयार रहता है। संगठन से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ी जा सकती है, इसलिए संगठन में जुड़कर आगे बढ़े, जिससे देश का गरीब मजदूरों का भला होगा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगीत बुद्ध प्रचार मंडली हापुड़ के कलाकार रतनपाल गौतम, देवेंद्र गौतम, मनवीर गौतम, ज्ञान सिंह, गुड्डू भारती आदि ने एक से बढ़कर एक मजदूर राजमिस्त्री के हितों की रागिनी कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खलीफा ननवा अंसारी ठेकेदार ने तथा संचालन गौतम सिंह ने किया।
कार्यक्रम में सचिव आमिर अहमद खलीफा, उदयवीर, कार्यक्रम अध्यक्ष जॉनी पॉल, देवीदास गौतम, के पी चौधरी, सभासद हेम कुमार, संदीप जाटव, विष्णु शरण, देवेंद्र, हरि सिंह, राजकुमार, इरफान मलिक, निरंजन, बाबू खान, राजू, इदरीश, नंदराम आदि का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment