Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 17, 2024

मेडिकल कालेज ललितपुर में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस शपथ कार्यक्रम मनाया गया


नित्य संदेश ब्यूरो 
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ ने सभी संकाय सदस्यों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ तथा कर्मचारियों को विश्व रोगी सुरक्षा दिवस शपथ दिलाई, जिसमें उपचार के दौरान दवाइयों से होने वाले नुकसान को समाप्त करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। मैं स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित बनाने हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध हूं जिसके लिए मैं निम्न प्रयास करूंगा।

1. रोगी के उपचार के समय होने वाली कमीयों की पहचान करके उन्हें पूर्ण रूप से समाप्त करने हेतु प्रयासरत रहूंगा। 
2. रोगी सुरक्षा से संबंधित सभी विषयों पर स्वयं के ज्ञान को बढ़ाते हुए अपने कार्य कौशल में सुधार लाऊंगा।
3. चिकित्सकीय उपचार में रोगियों और उनके परिवार के सदस्यों को सक्रिय रूप से भागीदार बनाऊंगा।
4. रोगी सुरक्षा के बारे में सामूहिक जागरूकता बढ़ाऊंगा सामूहिक सहयोग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता का समर्थन एवं प्रचार करूंगा।
5. स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में हुई त्रुटियों से शिक्षा ग्रहण करके स्वयं में सुधार लाऊंगा।
6. रोगी सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने सहयोगियों द्वारा किए गए प्रयासों का समर्थन करूंगा।

इस अवसर पर सी एस एस डा मिनाक्षी सिंह, सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, समस्त संकाय सदस्य, डा श्रुति सिंह, डा रवि पचौरी, डा मधुरेंद्र सिंह राजपूत, डा देश निधि सिंह, डा वी डी पाण्डेय, डा योगेंद्र सिंह, डा आमिर उल हसन आमिर, डा अंकित शर्मा, सीनियर एवम जूनियर रेजिडेंट्स चिकित्सक आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here