Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 8, 2024

पीड़िता से मिलने मेडिकल पहुंचें मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारी

 


नित्य संदेश, ब्यूरो

मेरठ। किशोरी के साथ हुई दुष्कर्म की घटना के बाद रविवार को मेरठ व्यापार मंडल के पदाधिकारी पीड़िता से मिलने मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल पहुंचने के बाद पीड़िता के भाई और माता को सांत्वना दी। विश्वास दिलाया कि मेरठ व्यापार मंडल दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है



महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने बताया, पुलिस प्रशासन ने हमें पीड़िता से मिलने से इनकार कर दिया था, जिस पर उनकी पुलिस से झड़प हुई। जिला अध्यक्ष जीतू सिंह नागपाल ने कहा, जनपद मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा एक बड़ा गंभीर विषय बन चुका है, 15 दिन पूर्व सदर थाना क्षेत्र में 2 वर्ष की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या और अब लोहिया नगर थाना क्षेत्र में नाबालि किशोरी के साथ बलात्कार, यह बेहद चिंता का विषय है मेरठ व्यापार मंडल सरकार से मांग करता है कि पीड़िता को 10 लख रुपए का मुआवजा मिले। नगर स्वास्थ्य अधिकारी पीड़िता का इलाज सरकारी खर्चे पर किसी निजी अस्पताल में करा। पुलिस प्रशासन ने जो मुकदमे में अन्य नाम लिखे हैं, उनको नामजद किया जाएपीड़िता के बयान कैमरा प्रोसिडिंग के आधार पर हो। बताया कि इस संबंध में सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। इस मौके पर जीशान अहमद, करण कपूर, तरुण शर्मा, कुशन गोयल, अभिषेक आदि मौजूद रहें

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here