नित्य
संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय
किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी पवन गुर्जर रविवार को मेडिकल
कॉलेज पहुंचें। यहां उन्होंने लोहिया नगर क्षेत्र में हुई रेप पीड़िता
का हाल जाना।
मेडिकल में भर्ती रेप पीड़िता व उसके परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन
दिया। पवन गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं
है, आए दिन रेप की घटनाएँ बढ़ती जा रही है। सरकार को कठोर कदम उठाने की आवश्यकता है। सरकार को पीड़िता की आर्थिक मदद
करनी चाहिए। दुष्कर्म का यह मुक़दमा फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में
चलाकर पीड़ित को जल्द न्याय दिलाकर दोषियों
पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

No comments:
Post a Comment