Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 12, 2024

छात्र के साथ मारपीट का मामला गरमाया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र स्थित एसएसडी बॉयज इंटर कॉलेज में नवी क्लास के छात्र के साथ हुई मारपीट प्रकरण में पीड़ित छात्र व अभिभावको के साथ प्रधानाचार्य व अनुशासन प्रबंधन समिति की बैठक में मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा पहुंचे। 

जहां शैंकी वर्मा ने कहा कि इस प्रकार के अनुशासनहीनता किसी भी विद्यालय में नहीं होनी चाहिए और स्कूल प्रबंधन ने बताया कि अनुशासन समिति ने कल आरोपी छात्रों के परिजनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और आज उनके निलंबन की कार्रवाई कर दी जाएगी। पीड़ित छात्र और परिजनों ने अग्रिम कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी हुई है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा, कैंट अध्यक्ष शालिनी मसीह, कैंट उपाध्यक्ष पदमा जॉनसन, वंश जॉनसन, कुशान गोयल, अभिषेक आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here