Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 12, 2024

वामा द्वारा पिकनिक और साहित्य गोष्ठी आयोजित

सपना साहू 
नित्य संदेश, इंदौर। शहर के प्रतिष्ठित वामा साहित्य मंच द्वारा हिंदी दिवस व पर्यूषण पर्व के उपलक्ष्य में पिकनिक का आयोजन नखराली ढाणी में रखा गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से करुणा प्रजापति ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष इंदू पाराशर ने दिया। गोष्ठी में आशा मानधन्या, भावना दामले, चारुमित्रा नागर, डाॅ. रागिनी सिंह, डाॅ. पूर्णिमा भारद्वाज, काजल मजूमदार, सपना सी.पी. साहू, शांता पारेख, अवन्ति श्रीवास्तव, सुमन गुप्ता, सुनीता राठौर आदि ने हिंदी के महत्व व क्षमावाणी के महत्ता पर अपनी प्रस्तुतियां दी। पिकनिक में मनोरंजक और साहित्यिक खेल भी खेले गए इसमें डाॅ. महिमा शुक्ला तथा अमर चड्ढा के मार्गदर्शन में पुष्पा दसौंधी, आशीष कौर होरा, कविता अर्गल, डाॅ. विद्यावती पाराशर, शीला बड़ोदिया, मंजू मिश्रा, डाॅ. निरुपमा नागर, वंदना शर्मा सहित सभी सखियों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। 
खेल में विजेता रही वामा सखियों में शीला, कविता, रागिनी, शोभा, पूनम, सपना को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सुव्यवस्थित संचालन सचिव डाॅ. शोभा प्रजापति ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here