Breaking

Your Ads Here

Friday, September 27, 2024

स्वच्छता ही सेवा थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन



राहुल गौतम 
नित्य संदेश, मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी के संरक्षण में स्वयं सेविकाओं के द्वारा स्वच्छता ही सेवा थीम पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 
 
प्रतियोगिता में हिबा, सपना, शैली, रितु, आकांक्षा, दिव्यांशी, प्राची एवं सेविकाओं ने भाग लिया। स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता संबंधी अनेक आकर्षक पोस्टर बनाएं एवं महाविद्यालय की अन्य छात्राओं को स्वच्छता संबंधी संदेश देते हुए उन्हें इसके प्रति जागरूक किया तथा कार्यक्रम से अवगत कराया। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ पूजा राय के दिशा निर्देश में संपन्न हुआ
कार्यक्रम में ऐश, सुरेश चंद्र प्रजापति, गीता का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here