Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 15, 2024

बिश्नोई सभा का शपथ ग्रहण सम्पन्न

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। मंगल पांडे नगर स्थित जंभेश्वर भवन में रविवार को बिश्नोई सभा की कार्यकारिणी ने शपथ ली।
       सभा के पूर्व अध्यक्ष हरिओम बिश्नोई ने बताया कि हरिद्वार से आए सन्त प्रणवानंद ने हवनोपरांत कार्यपट का अनावरण किया तथा शपथ दिलाई। संरक्षिका डॉ.अर्चना बिश्नोई ने प्रगति प्रस्तुत की। तीन वर्ष हेतु गठित कमेटी में आभा बिश्नोई ने अध्यक्षा, निरंजन बिश्नोई ने उपाध्यक्ष, अनुराग ने सचिव, कविता ने उप सचिव, संदीप ने कोषाध्यक्ष व दीपक बिश्नोई ने आडीटर सहित पंकज, निधि, अमित, अश्विनी, अंकुल व संजीव बिश्नोई ने कार्यकारिणी सदस्य की शपथ ली। शहीद मेजर मयंक बिश्नोई के पिता वीरेन्द्र बिश्नोई व माता मथु बिश्नोई सहित राकेश बिश्नोई, संजय बिश्नोई, दिनेश, आशीष, आलोक बिश्नोई, कुसुम बिश्नोई, इंदु बाला, आलोक सलावा, निरंजन, अमित, आद्या, ईनू व मयंक बिश्नोई को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। दीपक, भावना, सविता, स्मिता, श्रीओम, अभिषेक, कुंवरपाल, सचिन, विवेक व संदीप बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here