Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 15, 2024

केजरीवाल का बड़ा ऐलान: 2 दिन बाद दूंगा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

नित्य संदेश एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा है कि मैं 2 दिन के बाद इस्तीफा दे दूंगा. मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि मुझ पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. मैं इसलिए राजनीति में नहीं आया था. आज मैं अग्निपरीक्षा के लिए तैयार हूं. अगर आपको (जनता) लगता है कि मैं ईमानदार हूं तो मुझे वोट देना, आप जब जिता दोगे तभी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठूंगा.

जेल से रिहाई के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का जोश हाई है. उन्होंने रविवार को पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बड़ा ऐलान किया. केजरीवाल ने कहा कि आज से दो दिन बाद मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा. केजरीवाल ने कहा कि मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं, क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here