नित्य संदेश ब्यूरो
लखनऊ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काज़ी शादाब ने आज लखनऊ में गोमती नगर स्थित उत्तर प्रदेश सूचना आयोग के कार्यालय में राज्य सूचना आयुक्त राजेंद्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की,
इस दौरान काजी शादाब ने सूचना आयुक्त को जिला स्तर पर विभागीय सूचना अधिकारियों द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत समय से सूचना न दिए जाने के संबंध में अवगत कराया, इस पर सूचना आयुक्त ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर दिलदार सैफी, साजिद शमीम, दानिश वारसी, वसीम अंसारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे l
No comments:
Post a Comment