नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता एडवोकेट अजय दीवान के नेतृत्व में शनिवार सुबह बेगमपुल स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर एकत्रित होकर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
उपस्थित लोगों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अजय ने कहा कि आज ही के दिन शहीद-ए-आजम भगत सिंह का जन्म अविभाजित भारत की पवित्र भूमि पर हुआ था। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाई थी। शहीद भगत सिंह का ऋण भारत की जनता कभी नहीं उतार पाएगी। ब्रिटिश सरकार ने सन् 1931 में 23 साल की उम्र में भगत सिंह को फांसी दे दी थी उनके साहस और बलिदान ने उनको स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे लोकप्रिय नायकों में एक बना दिया था। देश के लिए समर्पित रहा उनका जीवन भारत की युवा पीढिय़ों को राष्ट्र सेवा और उत्थान के लिए सर्वदा प्रेरित करता रहेगा। इस अवसर पर सतेंद्र खन्ना,नीतीश त्यागी,हिमांशु चौहान, बृजपाल सिंह, जतिन ठाकुर, एडवोकेट अमन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment