मेरठ। पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा मेरठ कॉलेज परिसर में त्रिवेणी, बढ़, पीपल व नीम के पौधे लगाए गये ।
क्लब निदेशक आयुष गोयल, पीयूष गोयल ने कहा कि श्राद्ध पक्ष में त्रिवेणी, बड़, पीपल, नीम के पौधे लगाने से पितृ दोष दूर होता है। त्रिवेणी में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है, त्रिवेणी लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, वातावरण शुद्ध होता है। इस अवसर पर विपुल सिंघल, अमित गुप्ता, संजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment