नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आनंदपुरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आज 10 लक्षण पर्व धूमधाम से मनाया गया, सर्वप्रथम वासुपूज्य भगवान एवं शांतिनाथ भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान करके अभिषेक किया गया। इसके उपरांत भगवान पर शांति धारा की गई। भगवान महावीर, देव शास्त्र गुरु एवं 16 कारण, रत्नात्रय की पूजा की गई । इसके बाद 10 लक्षण पर्व के विशेष अवसर पर उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजा करके अर्घ चढ़ाए गए। भगवान वासु पूज्य के मोक्ष कल्याण के अवसर पर भगवान की पूजा की गई तथा अर्पिता जैन द्वारा 12 किलो का लाडू चढ़ाया गया तथा समस्त भक्तों द्वारा 51 किलो के लाडू अर्पित किए गए। वर्धमान स्तोत्र विधान संपन्न हुआ विधान के 64 अर्घ चढ़ाए तथा ऋषभ एंड पार्टी द्वारा सभी पूजाएं संगीत की धुन पर कराई गई तथा भक्तों ने नृत्य किया ।
पंडित नंदन शास्त्री ने बताया कि जो व्यक्ति एक नारी के साथ संपूर्ण जीवन व्यतीत करता है, वह ब्रह्मचारी कहलाता है। उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म कहता है अपने से बड़ी नारी के साथ माता के समान ,अपने से बराबर नारी के साथ बहन के समान अपने से छोटी नारी के साथ बेटी जैसा व्यवहार रखना चाहिए। सभी श्रावक अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। शाम को सामूहिक रूप से भक्तांबर आरती रत्नमयी दीपों के साथ की गई तथा भजनों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ।
भक्तों ने सभी क्रियाओं में उत्साह के साथ भाग लिया। इन सभी क्रियो में सुनील प्रवक्ता, विनय जैन, अरुण जैन, शैलेंद्र जैन, सत्येंद्र जैन आदि का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment