Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 17, 2024

पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामवासियों का अनिश्चितकालीन शान्तिपूर्ण धरना प्रदर्शन जारी

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परिक्षितगढ। क्षेत्र के गाँव नारंगपुर के मुख्य चौराहे पर पुलिया के निर्माण को लेकर ग्रामवासियों का अनिश्चितकालीन शान्तिपूर्ण धरना प्रदर्शन जारी है।
आज धरने के दूसरे दिन धरने की अध्यक्षता सुखवीर सिंह और संचालन धीरसिंह चौधरी ने किया। धरने को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी पार्टी एस सी एस टी प्रकोष्ठ जयकुमार नारंग ने कहा कि ग्रामवासियों को धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड रहा है, यह बहुत ही दुःखद है। ऐसा लगता है कि शासन/प्रशासन जनता की समस्याओं को लेकर गम्भीर नही है। आज धरने प्रदर्शन का दूसरा दिन है, लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी धरना स्थल पर नही पहुंचा। शासन और प्रशासन से मेरा अनुरोध है कि ग्रामवासियों पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनाया जाये और तानाशाही रवैया छोड़कर जनहित मे जनता कि समस्याओं को गम्भीरता से लेकर अतिशीघ्र निस्तारण कराया जाये। 

इस धरने को धर्मसिंह, दिनेश, कुलदीप, महीपाल सिंह, राजकुमार, प्रमोद, उपदेश आदि ने भी सम्बोधित किया। आज धरना प्रदर्शन में महेन्द्र सिंह, उमराव सिंह, , देवेन्द्र , अनिल, नन्दकिशोर, सतीश बाल्मिकी, सोहनवीर सिंह, प्रिन्स चौधरी, सचिन, रामपालसिंह, पंकज, बन्टी, सन्तराम, राजकुमार मास्टरजी, बलजीत सिंह, प्रधान पति शक्ति सिंह उर्फ साब्बे सिंह आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here