नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल खोड़ावाल ने कहा कि एक देश, एक चुनाव’ की व्यवस्था के तहत् देश में लोकसभा, विधानसभा व स्थानीय निकाय का चुनाव एक साथ कराने वाले प्रस्ताव को केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा आज दी गयी मंजूरी पर बहुजन जनता दल (खोड़ावाल) पार्टी इस फैसले का समर्थन नहीं करती है। क्योंकि भारत मे कई क्षेत्रीय और राष्ट्रीय राजनीतिक दल हैं। राष्ट्रीय दल राष्ट्रीय मुद्दो को लेकर तो वहीं क्षेत्रीय दल क्षेत्र के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ते हैं। ऐसे में वन नेशन वन इलेक्शन की स्थिति मे क्षेत्रीय पार्टियों का अस्तित्व खत्म हो सकता है, क्योंकि बड़ी पार्टियां पावर की बदौलत आसानी से चुनाव में लाभ कमा सकती हैं। अतुल खोड़ावाल ने प्रैस को बताया कि वन नेशन वन इलेक्शन भारत के लोकतंत्र को खत्म करने वाला प्रस्ताव होगा जिसे सीधे तौर पर भारत के लोकतंत्र की हत्या माना जाएगा। क्योंकि भारत देश समानता, स्वतंत्रता, बंधुता और लोकतंत्र आधारित देश है जहां अनेकों महापुरुषों ने राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय लोगों के लिए अनेकों प्रकार के आंदोलन चलाएं क्योंकि क्षेत्र की और राष्ट्र की अलग-अलग समस्याएं होती हैं वहीं वन नेशन वन इलेक्शन क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों का दमन करने वाला फैसला है।
No comments:
Post a Comment