सुहैल खान
नित्य संदेश, मुजफ्फरनगर। पूर्व राज्यपाल स्व. वीरेन्द्र वर्मा की 108वी जयंती पर सर्व समाज के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. सर्व प्रथम हवन एवं शांति पाठ गजेन्द्र सिंह राणा द्वारा किया गया. तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में वर्मा जी के सुपुत्र तथा मंच के संरक्षक डाक्टर सतेन्द्र वर्मा, सोमांश प्रकाश के सुपुत्र निरंकार स्वरूप, पूर्व चेयरमैन तरसपाल मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, प्रमोद त्यागी, दल सिंह वर्मा, डाक्टर सुभाषचन्द्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
सर्व समाज के लगभग 200 छात्रो को अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह तथा स्मारिका, नये साल का कलैन्डर देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने पूर्व राज्यपाल वीरेन्द्र वर्मा के सिद्धांतों का अनुसरण कर जीवन जीने का आव्हान किया. उल्लेखनीय है की राजनीति में रहते हुए स्व वर्मा ने सदैव सच्चाई ओर ईमानदारी के साथ पूरे साठ वर्षों तक अनेक उच्च पदो पर रहते हुए जो मिसाल पैदा की है. उसी के कारण आज प्रतिवर्ष उनके जन्मदिन पर समाज में सभी जातियों ओर धर्मो के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं. सभा की अध्यक्षता चौधरी देवी सिंह सिंभालका ने तथा संचालन पंडित उमादत्त शर्मा ने किया.
इस अवसर पर बृजबीर सिंह एडवोकेट, यशपाल सिंह, विश्वबंधु, सुन्दर पाल सिहं, सतेन्द्र सिंह पंचैडा, संजीव मलिक, जगदीश अरोड़ा, डाक्टर धर्मेन्द्र सिंह, मनोज राठी, सोमपाल प्रधान, रामपाल वर्मा, सुभाष चन्द्र शर्मा, उमेश कौशिक, राकेश शर्मा, सतीश करवाडा, महक सिंह, देशवाल सहदेव सिंह, इ, रजनीश वर्मा, विजय वर्मा आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment