राहुल गौतम
नित्य संदेश, मेरठ। कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी के संरक्षण में सर्वप्रथम महाविद्यालय में कूड़ा निस्तारण का कार्य किया गया।
महाविद्यालय की अन्य छात्राओं को इस अभियान के विषय में जागरूक किया गया। तत्पश्चात श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर के परिसर में सफाई का कार्य किया गया।साथ ही विद्यालय के समीप स्थित मंदिर के परिसर की भी साफ सफाई की गई स्वयं सेविकाओं ने विद्यालय की छात्र-छात्राओं को विद्यालय तथा अपने घर के आसपास का वातावरण को स्वच्छ रखने के विषय में जागरूक किया। सर्वप्रथम स्वयं सेविकाओं सपना हिबा शैली ऋषिका नेहा नागर, आकांक्षा, लेखिका, दीपांशी, शिवानी, रितु आदि स्वयं सेविकाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. पूजा राय के द्वारा किया गया। इसके सफल आयोजन में संजीव माहेश्वरी तथा सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment