Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 15, 2024

जाकिर कॉलोनी घटना: एक साथ दस जनाजे देखकर कांपी लोगों की रूह

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ ज़ाकिर कालोनी में हादसे पूरा शहर ग़म में डूब गया। एक साथ 10 जनाज़े देखकर लोगों की रूह कांप गई, उनकी आंखे नम हो गई। पूरा शहर हादसे का शोक मना रहा था। शहर काजी जेनुल साजिद्दीन ने जनाज़े की नमाज़ पढ़ाई

डीएम दीपक मीणा की ओर से हादसे मे मृतकों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है। इसकेअ लावा मकान निर्माण के लिए भी 1.20 लाख रुपए देने की घोषणा की गई। डीएम ने मवेशियों की मौत की भी क्षतिपूर्ति करने की बात कही है गौरतलब है कि शनिवार शाम थाना लोहिया नगर क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में मकान ढहने से दर्दनाक हादसा हुआ था, जिसमें पूरा परिवार दब गया था रेस्क्यू कि गए 5 लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here