नित्य
संदेश ब्यूरो
मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन पंचवटी कॉलोनी में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के सदस्यों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया।
शुभारंभ श्री श्री गुरु रविशंकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर
किया गया।
विनीता अग्रवाल द्वारा सामूहिक ध्यान करवाया गया एवं श्वासों के द्वारा
विचारों व मन को नियंत्रित करना सिखाया। गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना द्वारा भजन
संध्या शुरू की गई। विपुल द्वारा गुरु की महत्ता का वर्णन करते हुए गुरु वंदना की
गई। हरिओम तत्सत का सामूहिक कीर्तन किया गया। रचना ने स्वागतम कृष्णा गाया एवं
राधे गोविंदा मन भजले हरि का प्यारा नाम है गाया। मानस ने 'जय गणपति गजानन' गाया। सभी ने विभिन्न भावों से ईश्वर
स्मरण किया।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment