Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 5, 2024

उत्तर प्रदेश की जनता में भय का वातावरण: हंसराज सिह चौहान


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे पीडिए जनजागरूकता अभियान के तहत चुंगी वाली गली में कैम्प का आयोजन किया गया। अध्यक्षता आबिद अब्बासी ने की। संचालन पूर्व पार्षद व पूर्व प्रदेश सचिव (मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड) अफजाल सैफी ने किया 

जागरूकता अभियान के मुख्य अतिथि मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव हंसराज सिह चौहान ने कहा कि भाजपा पीडिए व आरक्षण एवं संविधान विरोधी है। नौजवान बेरोजगारी के कारण सडको पर भटक रहे हैं।  भाजपा सरकार मंदिर, मस्जिद हिंदू और मुसलमान के नाम पर आपस में लड़ा कर राज करना चाहती है। आज प्रदेश में जंगल राज कायम है। छात्राएं और महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आज उत्तर प्रदेश अपराध युक्त प्रदेश बन गया है। उत्तर प्रदेश की जनता में भय का वातावरण है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पुलिस प्रशासन बेलगाम हो चुका है। अब थाने, चौकी पुलिस के अधिकारी नहीं भाजपा के नेता और पदाधिकारी बन चुके है। इस मौके पर डॉक्टर कय्यूम कस्सार, फिरोज खान, अय्यूब कुरैशी, मोहम्मद काशिफ कुरैशी, नदीम इदरीसी, साकिब मलिक, गुफरान सैफी, हाजी सरताज, जीशान अली, फैसल बादशाह, अनस ख्वाजा, सलीम मेवाती आदि उपस्थित रहे।

    

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here