Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 15, 2024

श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरूखेड़ा के सभी सदस्यों को यथावत मनोनीत किया

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरू खेड़ा की कोर कमेटी की आम सभा की मीटिंग सोमवार सुबह 10 बजे आरंभ होकर 11:00 बजे समाप्त हुई।

श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरूखेड़ा की आम सभा पूर्व पार्षद सुशील सैनी फार्म हाउस ईशा पुरम कसेरू खेड़ा में संपन्न हुई। सभा के दौरान अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि आज की सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ उपाध्याय नंदकिशोर मीणा ने की। नंदकिशोर मीणा ने बताया संरक्षक आलोक महेश्वरी, अध्यक्ष विनोद सोनकर, महामंत्री हरीश बनौधा, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नंदकिशोर और कमेटी के सभी सदस्यों को पूर्व की भांति श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरू खेड़ा के सभी सदस्यों को यथावत मनोनीत किया गया है। कमेटी के सभी पदाधिकारीगण और सदस्यों ने दशहरा पर्व पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी दिन शनिवार 12 अक्टूबर 2024 को भव्य दशहरा मेले का आयोजन करने का सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास किया।

अध्यक्ष विनोद सोनकर ने कहा कि इस वर्ष मेले को और भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। रावण का पुतला पूर्व वर्षों से बड़ा रखा जाएगा, जो कि जनता के आकर्षण का विशेष केंद्र रहेगा। संरक्षक आलोक महेश्वरी, पूर्व पार्षद सुशील सैनी, अनुराग शमी व कमेटी के सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार रखें। अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया बैठक के दौरान पूर्व वर्ष के खर्च का ब्यौरा रखते हुए इस वर्ष के बजट का भी आकलन किया गया।

बैठक को सफल बनाने के लिए मनीष गुप्ता, कुणाल दीक्षित एडवोकेट, अनुराग शम्मी, कन्हैयालाल, जियालाल, राकेश रोशन ,विजय कनौजिया, गोल्डी यादव, पिंटू कनौजिया, विकास चौधरी, विनय शर्मा, राजवीर मलिक, राकेश सक्सेना, दलवीर चौधरी, आशु लोधी, संजय कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here