नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्रदेश में पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रहे उप्र जर्नलिस्ट एसोसिएशन (प्रदीप शर्मा गुट) ने पश्चिमी उप्र में भी संगठन की मजबूती और पत्रकारों की समस्याओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संयोजक के पद पर इन्द्र मोहन आहूजा (सम्पादक दैनिक युवा रिपोर्टर ) को नामित करते हुए सभी जिलों में ईकाइयां गठित करने को कहा है।
इसी क्रम में उपजा का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है। सदस्यता फार्म 465, फूलबाग, मेरठ कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। सदस्यता अभियान पूर्ण हो जाने के पश्चात सर्वप्रथम मेरठ की ईकाई का गठन होगा, तत्पश्चात अन्य जिलों में अभियान चलाकर संगठन को मजबूत किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment