Breaking

Your Ads Here

Friday, September 13, 2024

स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत किया गया स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्ना० महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह और 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, एनसीसी, मेरठ के कमांडिंग आफिसर कर्नल महेश चौहान के संरक्षण और यूनिट एनसीसी अधिकारी लैफ्टिनेंट (डा.) लता कुमार के नेतृत्व में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिस का विषय था, 'स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी’। 

 प्रतियोगिता का उद्देश्य कैडेट्स को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में 20 कैडेट्स ने प्रतिभागिता की।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कैडेट सलोनी, द्वितीय स्थान कैडेट रिया रजनीवाल तथा तृतीय स्थान कैडेट शालू ने प्राप्त किया। महाविद्यालय प्राचार्य डा० अंजू सिंह ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों की सराहना की। कार्यक्रम का संयोजन लैफ्टिनेंट लता कुमार ने किया। डा० स्वर्ण लता कदम और डा. मनीषा भूषण निर्णायक मंडल में रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here