रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। नगर के माता मोहल्ले में भगवान गणेश की सप्ताह पूर्व स्थापना की गई, जिसका शुक्रवार को मंत्र उच्चारण करके ढोल नगाड़ों के साथ विसर्जन का कार्यक्रम किया गया।
भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन सातवें दिन स्थित नरेंद्र प्रजापति के आवास से ढोल, नगाड़ों, बाजे के साथ झारखंडी मंदिर के सामने गंग नहर में मंत्र उच्चारण आदेश शर्मा के द्वारा किया गया। विसर्जन उपरांत प्रसाद वितरित किया गया तथा भक्तों ने भगवान गणेश की आराधना कर मनोकामनाएं मांगी। विसर्जन के उपरांत भगवान गणेश सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करते हुए अपने गणतंत्र स्थान को चले जाते हैं। श्रद्धालुओं में संगीता प्रजापति, भाजपा नेता रजनी देवी, नरेंद्र कुमार, भगवती देवी, कमलेश, वंशिका, भावना, निशांत, दिवाकर स्वामी, लक्ष्मी, आकाशदीप आदि का सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment