Breaking

Your Ads Here

Friday, September 13, 2024

प्रतियोगिताओं से होता है छात्राओं में हिन्दी के ज्ञान का विस्तार: डॉक्टर अंजू सिंह

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'हिन्दी पखवाड़ा' के अन्तर्गत 'प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 'एवं 'स्वरचित कहानी लेखन प्रतियोगिता ' का आयोजन हिन्दी विभाग में प्रो. स्वर्ण लता कदम और डॉ. नीता सक्सेना के संयोजन में किया गया। 

महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अंजू सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से छात्राओं में हिन्दी के ज्ञान का विस्तार होता है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. मोनिका चौधरी,डॉ. पूनम भंडारी, डॉ. पारूल मलिक और डॉ. राजकुमार सिंह रहे। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चार टोलियों निराला, महादेवी, प्रेमचन्द एवं सुभद्रा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार से अनेक प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता का परिणाम 
प्रथम स्थान पर - सुभद्रा टोली (भावना , सोनी , मोहिनी )
द्वितीय स्थान पर निराला टोली (पूजा, अर्चना, सुमन),
तृतीय स्थान पर महादेवी टोली ( भारती ,गुलफ्शां मानसी) रही।
प्रेमचंद टोली (अस्मी ,तानिया , सजल ) को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।

कहानी लेखन प्रतियोगिता का परिणाम 
प्रिंसी , अस्मी को प्रथम
वर्णिका, सुमन को द्वितीय
अर्चना को तृतीय स्थान 
मानसी को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।
 

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here