Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 12, 2024

विश्व पटल पर अपना महत्वपूर्ण स्थान बना रही है हिंदी: डॉक्टर अंजू सिंह


शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ। शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'हिन्दी पखवाड़ा' के अन्तर्गत पहेली बूझो प्रतियोगिता 'का आयोजन हिन्दी विभाग में प्रो. स्वर्णलता कदम एवम् डॉo नीता सक्सेना के संयोजन प्राचार्य के मार्गदर्शन में किया गया। 

महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अंजू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा, भाषा हमारी अभिव्यक्ति एव विचारों के आदान प्रदान का शसक्त माध्यम है। इस तरह की प्रतियोगिताएं आपके अंदर लेखन कौशल और हमारी समझ को और ज्यादा विकसित करती है, इसलिए बिना हार जीत की परवाह किए बिना प्रतियोगिताओं में अवश्य प्रतिभाग करना चाहिए। अपने उद्बोधन में कहा कि आज हिन्दी विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार कर रही है और विश्व पटल पर अपना महत्वपूर्ण स्थान बना रही है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. शालिनी वर्मा और डॉ. राधा रानी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता का परिणाम-- 
प्रथम स्थान पर प्रियांशी (बी. ए. तृतीय वर्ष),
द्वितीय स्थान पर अस्मी (बी. ए. प्रथम वर्ष ),
तृतीय स्थान पर रिया ( बी. ए. प्रथम वर्ष ) रहीं। 
 अदीबा (बी.ए.द्वितीय वर्ष) को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया।

प्रतियोगिता के अन्त में डॉ. स्वर्णलता कदम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय की कला , विज्ञान, कॉमर्स एव बीएड की छात्राओं ने बेहद उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया । इस अवसर पर शोध छात्र अरुण, एवम कृष्णा के साथ महाविद्यालय परिवार से अनेक प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here