Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 12, 2024

चाची से बने अवैध संबंध, शादी का दबाव बनाया तो कर दिया कत्ल


पुलिस लेकर पहुंची घटनास्थल, आरोपी ने तमंचे से कर दिया फायर, हुई मुठभेड़ तो पैर ले लगी गोली

शाहिद खान 
नित्य संदेश, मेरठ। अपनी चाची की हत्या का आरोपी सुऐब पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया, पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किया है।

थाना लिसाड़ी गेट के प्रभारी निरीक्षक सुभाष चन्द गौतम ने बताया, नौशाद पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी गली नं 7 इत्तेफाक नगर ने तहरीर दी, बताया कि उसकी पत्नी फरहाना (उम्र करीब 40 वर्ष) को तमन्चे के बल पर अगवा कर लिया गया है, आरोप अपने ही भतीजे सुऐब पुत्र शमशाद निवासी कस्बा लावड थाना इन्चौली पर लगाया गया। जिसके संबध में धारा 140(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। तभी टीम का गठन किया गया। इसी बीच में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अभियुक्त सुऐब जिला छोडकर भागने की प्लानिंग कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दबिश देकर अभियुक्त सुऐब को थाना इन्चौली क्षेत्र कस्बा लावड मंसूरी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
     
पूछताछ का विवरण-
अभियुक्त सुऐब ने पूछताछ में बताया कि मैं ज्यादा पढा लिखा नही हूं। कक्षा 4 तक ही पढाई की है, वर्तमान में मजदूरी करता हूं तथा मेरे चाचा मण्डी में सब्जी बेचने का काम करते है। मेरे अपनी चाची फरहाना से अवैध संबध हो गये थे, जिस कारण वह मेरे उपर शादी का दबाव बना रही थी, इसी कारण मै अपनी चाची को तमंचे के बल पर थाना इन्चौली क्षेत्र के ग्राम जमालपुर के जंगलो मे ले गया तथा फरहाना को गला दबाकर मार दिया तथा शव को छिपा दिया था। 

इस सूचना पर थाना लिसाडी गेट पुलिस थाना प्रभारी इन्चौली व अन्य पुलिसबल को साथ लेकर अभियुक्त सुऐब की निशादेही पर अपह्ता फरहाना के शव की बरामदगी की गयी तथा पंचायतनामा की कार्यवाही की गयी। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया कि वह अपनी चाची को तमंचे से मारने वाला था, लेकिन मैने सोचा कि इससे आवाज होगी इसीलिये गला दबाकर मार दिया था औऱ तमंचा वहीं छिपा दिया। जिसकी बरामदगी हेतु पुलिस अभियुक्त को लेकर उसके द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंची। 

अभियुक्त से तमंचा निकाल कर देने को कहा, तो अभियुक्त ने तमंचा निकालकर उल्टा पुलिस पर ही फायर कर दिया और भागने की कोशिश की। तभी पुलिस टीम द्वारा अपनी आत्मरक्षार्थ हेतु की गयी जवाबी कार्यवाही में अभियुक्त सुऐब पैर मे गोली लगने से घायल हो गया। अभियुक्त सुऐब के पास से एक अवैध तमन्चा 315 बोर व एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1.श्री सुभाष चन्द गौतम SHO लिसाडी गेट
2.श्री योगेश कुमार SO इन्चौली 
3.उ0नि0 रजत कुमार थाना लिसाडी गेट 
4.उ0नि0 विजय शुक्ला थाना इन्चौली 
5.उ0नि0 सौरभ तिवारी थाना लिसाडी गेट 
6.उ0नि0 महेन्द्र सिंह खोलिया थाना लिसाडी गेट 
7.उ0नि0यू0टी0 सुनील कुमार थाना लिसाडी गेट 
8.उ0नि0 यू0टी0 मौ0 अरबाज थाना इन्चौली 
9.है0 का0 1252 पुष्पेन्द्र चौधरी थाना लिसाडी गेट 
10.है0का0 705 राजीव चौधरी थाना लिसाडी गेट 
11.का0 687 अशुंल चौधरी थाना लिसाडी गेट 
12.का0 1905 अमित थाना इन्चौली 
13.का0 79 अंकित खरे थाना लिसाडी गेट

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here