शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। सरूरपुर पुलिस ने मोबाईल टावर से लोहे के तार चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से चोरी किया गया लोहे का तार, चोरी करने के उपकरण व अवैध तमंचा-कारतूस बरामद किया है।
थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त प्रिंस पुत्र अनिल निवासी ग्राम रुकनपुर मोरना थाना भावनपुर को ग्राम डाहर के जंगल से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से थाना सरूरपुर क्षेत्र से मोबाईल टावर से चोरी किया गया लोहे के तार, चोरी करने में प्रयुक्त उपकरण एवं अवैध तमंचा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी का विवरणः-
1. 15 किलोग्राम तार (मोबाईल टावर के)
2. चोरी करने के उपकरण।
3. 01 अवैध तमंचा 315 बोर
4. 01 जिंदा कारतूस 315 बोर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ.नि. शैलेन्द्र सिंह थाना सरूरपुर।
2. उ.नि. मनोज कुमार थाना सरूरपुर।
3. उ.नि./यूटी शुभम यादव थाना सरूरपुर।
4. उ.नि./यूटी दिगम्बर सिंह थाना सरूरपुर।
5. उ.नि./यूटी आशीष कुमार थाना सरूरपुर।
6. है.का. 1938 नीरज कुमार थाना सरूरपुर।
No comments:
Post a Comment