नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मेरठ व्यापार मंडल में समस्त व्यापारियों एवं जिला कमेटी की सहमति के बाद शैंकी वर्मा व कुशान गोयल (रेवड़ी) को पूर्व पदों से मुक्त करते हुए शैंकी वर्मा को मेरठ व्यापार मंडल में महानगर अध्यक्ष और कुशान गोयल (रेवड़ी) को महानगर महामंत्री नियुक्त किया गया है।
मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष जीतू नागपाल व पदाधिकारीयों ने नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष व महामंत्री को बधाई दी। सर्राफ अनुज रस्तोगी, समर्थ अग्रवाल, गगन अरोरा, एडवोकेट उमाशंकर, जिशान अहमद, तरुण शर्मा, प्रोमित जॉनसन, शुऐब, दीपक कसाना, अश्वनी कौशिक आदि ने शैंकी वर्मा व कुशान गोयल को शुभकामनाएं दी।
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि व्यापारियों की सेवा करने के लिए हम सातों दिन और 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। मेरठ में व्यापारियों की ताकत को और ज्यादा मजबूत करने की हमारा उद्देश्य होगा। महानगर महामंत्री ने कहा कि जल्द महानगर कमेटी तैयार कर पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
No comments:
Post a Comment