मेरठ। होटल दोआब में पश्चिम प्रदेश निर्माण ने उत्तर प्रदेश विभाजन के संबंध में सेमिनार आयोजित किया। जिसमें शोषित क्रांति दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की।
सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा कि शोषित क्रांति दल आपकी इस मांग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, सेमिनार के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान रहे, सेमिनार की अध्यक्षता सत्यपाल सिंह एडवोकेट व संचालन कर्नल सुधीर चौधरी ने किया।
शोषित क्रांति दल की ओर से महानगर अध्यक्ष वरुण कुमार, हेमंत जाटव, अजय गौतम, सनी सिंह आदि मौजूद रहे। पूर्व राज्य मंत्री ओमवीर तोमर, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि के तौर पर महकार सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment