Breaking

Your Ads Here

Friday, September 6, 2024

क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं: डॉक्टर राजकुमार सांगवान

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परिक्षितगढ। क्षेत्र के गाँव नगला गोसाई में प्रथम ग्राम पंचायत शूटिंग कंपटीशन का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद डॉ राजकुमार सांगवान ने फीता काटकर किया। 

उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें तरासने की जरूरत है। शूटिंग कंपटीशन से बच्चों में जागरूकता फैली है, ऐसे कंपटीशन से क्षेत्र में माता-पिता का नाम रोशन होता है, इसलिए बच्चों को मेहनत करनी चाहिए, तभी देश विकास करेगा। कार्यक्रम में सांसद चंदन चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, विधान परिषद सदस्य वंदना वर्मा, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, तिलकराम गुर्जर, प्रधान चौधरी पपीत, भाजपा नेता संजय जाटव, मोहित प्रधान, रालोद नेता अक्षय मलिक, नितिन, ब्रह्म सिंह, विनोद भाटी, चौधरी आनंद, रोहित प्रधान, कुलदीप प्रधान, भालू गुर्जर, मोहित भाटी आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया।  

कार्यक्रम के संयोजक ग्राम प्रधान सरिता ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहर सिंह शेखू ने की। संचालन चौधरी अरुण व रजवाड़ा फार्म हाउस के चेयरमैन राजीव इंद्राज भाटी ने संयुक्त रूप से किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here