Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 15, 2024

प्रबन्ध निदेशक ने उद्यमियों व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ किया सीधा सम्वाद



विद्युत विभाग आपके द्वार की मूल भावनाओं को साकार करने के लिए उपभोक्ताओं से सतत् सम्पर्क के लिए प्रबन्ध निदेशक ने किया सहारनपुर क्षेत्र का भ्रमण

-460.40 करोड़ की विभिन्न योजनाओं से सुदृढ होगी विद्युत व्यवस्था

-81.10 करोड़ से सहारनपुर को बनाया जागा हाईटैक स्मार्ट सिटी

नित्य संदेश ब्यूरो

सहारनपुर। जनपद के उद्यमियों, व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों के साथ प्रबंध निदेशक ने सम्वाद किया। इसके लिए विभिन्न औद्योगिक इकाईयों के प्रतिनिधि एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों ने बिजली सम्बन्धित समस्याओं को लेकर एमडी से सीधे सहारनपुर आकर सुनने और उनका त्वरित निस्तारण के लिए कहा था, जिसका आश्वासन प्रबन्ध निदेशक ईशा दुहन ने दिया था।



इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक ने कहा, उद्यमियों की बिजली से समबन्धित समस्याओं का निराकरण कराने हेतु पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम प्रतिबद्ध है। 24x7 निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने से उद्योगों का विकास होगा, क्षेत्र में उद्योग-धन्धे फलेंगे, फूलेंगे और राज्य का विकास होगा, स्थानीय लोगों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रबन्ध निदेशक ने औद्योगिक संगठनों / उद्योग बन्धु और व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों की विद्युत सम्बन्धित समस्याओं को सुना और बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए अधिकारियों को निर्देश दि। उन्होंने औद्योगिक एवं व्यापार मण्डल प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए उद्यमियों की विद्युत सम्बन्धित समस्याओं का तत्काल निस्तारण किया जागा। प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि उद्योगिक संगठनों/व्यापारियों की विद्युत सम्बन्धित समस्याओं के लिए प्रति माह मुख्य अभियन्ता (वितरण) की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जागा, जिससे औद्योगिक संगठनों और व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जा सकें। बैठक में प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि उद्यमियों की बिजली सम्बन्धित समस्याओं के लिए ट्रांसफार्मर विद्युत लाईनों की नियमित जांच करायी जा एवं जर्जर तार, जर्जर पोल आदि समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जा

विद्युत विभाग की योजना

प्रबन्ध निदेशक ने बताया कि सहारनपुर क्षेत्र की बिजली व्यवस्था के सुदृढीकरण एवं आधुनिकीकरण के लि विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत 460.40 के प्रस्ताव स्वीकृत कि है, जिसमें बिजनेस प्लान 2023-24 हेतु रु 67.66 करोड़ खर्च किए जाएंगे। बिजनेस प्लान 2024-25 के अन्तर्गत 62.96 करोड, बिजनेस प्लान 2024-25 पार्ट-2 औद्योगिक (प्रस्तावित) रू 5.71 करोड़ और भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना आरडीएसएस के अन्तर्गत 242.97 करोड़ और सहारनपुर स्मार्ट सिटी हेतु 81.10 करोड़ रुपये बिजली व्यवस्था के सुधार मे खर्च किए जाएंगे

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर एनके मिश्र, निदेशक (तक.), संजय जैन निदेशक वाणिज्य, एसके अग्रवाल मुख्य अभियन्ता (वितरण), पंकज अग्रवाल अधीक्षण अभियन्ता, एके कौशल अधीक्षण अभियन्ता, महेश कुमार अहिरवार अधीक्षण अभियन्ता, धीरज कुमार जायसवास अधीक्षण अभियन्ता तथा उद्योग एवं व्यापार मण्डल के प्रतिनिधियों आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here