नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। उत्तम त्याग धर्म पर तीरगरान जैन मंदिर में रविवार सुबह
दसलक्षण विधान निखिल शास्त्री द्वारा हुआ, उसके बाद आरोन से आए
पंडित अमन शास्त्री ने उत्तम त्याग धर्म जीवन के बारे बताया।
कहा कि
जो भी उत्तम त्याग को अपने जीवन में धारण करता
है, उसके जीवन में सभी धर्म स्वयं पलते है, सभी लोग अपने जीवन में त्याग के द्वारा शांति ला सकते है और अपने जीवन
में सुख का अनुभव कर सकते है। सभी जीव अपने जीवन में धर्म के
बल से त्याग धर्म प्रकट करें और अपनी आत्मा का कल्याण करे। अखिल भारतीय जैन युवा फैडरेशन के अध्यक्ष दिव्यांश पंडित, मनीष शास्त्री, निखिल शास्त्री, अजय, आदेश, रोहित ने सभी संस्था के सदस्यों ने उपस्थित लोगों
को पुरस्कार वितरण किए।
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment