रवि गौतम
नित्य संदेश, परिक्षितगढ। ग्राम खजूरी सिटिजन वाच टेलीकॉम सेंटर पर राजबाला दिव्यांग सेवा समिति मेरठ के तत्वावधान में एक दिवसीय दिव्यांग शिविर का आयोजित किया गया, जिसमें दिव्यांगनजनो को उनके आर्टिफिशियल हाथ, पैर, कैलीपर, कान की मशीन, व्हीलचेयर आदि के लिए फॉर्म भरवाए गये।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी परवेज अली खजूरी व राजबाला दिव्यांग सेवा समिति अध्यक्ष सत्येंद्र नागर ने बताया, आज 50 दिव्यांग जनों को उनके कृत्रिम अंग उपकरण लिए फॉर्म भरे गए, जल्द ही एक टीम एल्मको कानपुर से आएगी, उनका परीक्षण कर उनको लाभान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर शिवकेश तिवारी, गोलू पंवार, जुबेर अहमद, सलीम, महबूब अली, लताफत अहमद, मोनू कुमार आदि उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment