Breaking

Your Ads Here

Monday, September 16, 2024

जाकिर कॉलोनी हादसा: 17 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा, 108 एंबुलेंस कर्मियों ने किया सराहनीय कार्य


रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़: जाकिर कॉलोनी में तीन मंजिला मकान भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे में एक ही परिवार के 15 लोग दब गए। सूचना मिलने पर पहुंची लोहिया नगर पुलिस, स्थानीय लोग, दमकल, 108 एंबुलेंस की टीम ने कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। वहीं डेढ़ साल की बच्ची समेत 10 लोगों की मौत हो गई। रेस्क्यू के लिए SDRF- NDRF की टीम के साथ स्निफर डॉग्स और 108 एंबुलेंस स्टाफ भी लगाए गए। 17 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।

थाना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी में शनिवार शाम करीब 5:15 बजे 35 साल पुराना मकान भरभरा कर गिर गया। मकान की मरम्मत नहीं होने के चलते ये काफी जर्जर हो गया था। मकान के मलबे में 15 लोगों के दबे होने की सूचना मिलते ही मौके पर एडीजी डीके ठाकुर, कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी विपिन ताडा जिलाधिकारी दीपक मीणा सहित कई सीओ और 102/108 जिला मेरठ ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर आदित्य राणा भी पहुंचे।

परिवार समेत पालतू पशु भी दबे
घटनास्थल पर पहुंचे एडीजी डीके ठाकुर ने बताया कि करीब सवा पांच बजे हादसा हुआ। कुछ लोगों को सुरक्षित निकाला गया। मलबे में दबने से डेढ़ साल की बच्ची समेत 10 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 5 बच्चे शामिल हैं। मकान एक विधवा महिला का था, जो अपने बेटों के परिवार के साथ यहां रहती थी। तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर डेयरी चलती थी, इसलिए कई भैंसे भी मलबे में दबकर मर गई।

तंग गली बनी बचाव अभियान में बाधा
स्थानीय लोगों ने बताया जैसे ही मकान भरभरा कर गिरा तो किसी सिलेंडर फटने की आवाज आई। हम लोग मलबे में दबे परिवार को बचाने के लिए दौड़े। साथ ही तत्काल पुलिस को सूचना दी। तंग गली होने के कारण गली में जेसीबी और 108 एंबुलेंस नहीं आ पाई। 108 एंबुलेंस की टीम ने मैनुअली स्ट्रेचर पर रेस्क्यू शुरू किया। 108 एंबुलेंस के द्वारा 5 लोगों को सुरक्षित निकाल कर मेडिकल कॉलेज मेडिकल में भर्ती करा दिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here