सीसीएसयू मेरठ के शोध प्रयासों को Elsevier की Scopus रिपोर्ट जारी
2018-2023 के शोध आँकड़ों के अनुसार 37.3 प्रतिशत शोध Q1 स्तर के जर्नल्स में हुए प्रकाशित
Field-Weighted Citation Impact (FWCI) का वैश्विक औसत 1.0 है, जबकि सीसीएसयू का FWCI 1.24.
लियाकत मंसूरी
नित्य संदेश, मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने पिछले पाँच वर्षों (2018-2023) में अपनी शोध उपलब्धियों से नया मुकाम हासिल किया है। Elsevier द्वारा जारी Scopus डेटा के अनुसार, विश्वविद्यालय ने शोध के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दर्ज की हैं, जो इसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करती हैं।
मुख्य आँकड़े (2018-2023):
1. 614 लेखकों ने 1194 शोध प्रकाशन दिए, जो विश्वविद्यालय शिक्षकों एवं शोधार्थियों की शोध क्षमता को दर्शाते हैं।
2. विश्वविद्यालय ने 33 प्रतिशत प्रकाशन ओपन एक्सेस (open access) के तहत किए, जो शोध का वैश्विक स्तर पर उपलब्ध होना सुनिश्चित करता है। साथ ही, 37.3 प्रतिशत शोध Q1 स्तर के जर्नल्स में प्रकाशित हुए, जो विश्वविद्यालय के शोध की गुणवत्ता का परिचायक है।
3. Field-Weighted Citation Impact (FWCI) का वैश्विक औसत 1.0 है, जबकि सीसीएसयू का FWCI 1.24 है, जो यह साबित करता है कि विश्वविद्यालय का शोध वैश्विक मानकों के अनुरूप ग्रोथ कर रहा है।
4. प्रति प्रकाशन 12.2 उद्धरण (citations per publication) प्राप्त हुए हैं, जबकि भारत का औसत 10.5 है। यह सीसीएसयू के शोधकर्ताओं के परिश्रम और समर्पण का प्रतीक है।
5. पाँच वर्षों के दौरान, विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की संख्या में 18 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और शोध प्रकाशनों में 37 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो विश्वविद्यालय की शोध यात्रा में सकारात्मक प्रगति का संकेत है।
6. जारी टॉप 15 लेखकों की सूची में शीर्ष 5 लेखक हैं: प्रो. सरू कुमारी, प्रो. पीके गुप्ता, प्रो. शिवराज सिंह, प्रो. एचएस बालियान, और प्रो. बीरपाल सिंह। इनकी निरंतरता और विद्वतापूर्ण योगदान विश्वविद्यालय के शोध को दे रहें हैं नए आयाम ।
Scopus और Elsevier के बारे में:
Scopus, एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय डेटाबेस है, जो विश्वभर में प्रकाशित शोध पत्रों का संकलन करता है और Elsevier द्वारा संचालित है। यह डेटाबेस शोधकर्ताओं को उनके विषय के सर्वोत्तम लेखों की पहचान करने और उनके शोध की गुणवत्ता का मूल्यांकन करने में मदद करता है। Elsevier दुनिया की सबसे बड़ी शैक्षिक और वैज्ञानिक प्रकाशन कंपनियों में से एक है, जो शोधकर्ताओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार गुणवत्तापूर्ण सामग्री प्रदान करती है।
Open Access ( ओपन एक्सेस):
इसके तहत प्रकाशित सामग्री किसी भी व्यक्ति के लिए मुफ्त में उपलब्ध होती है, जिससे शोध का प्रसार अधिक व्यापक रूप से हो सकता है और इसका लाभ पूरी दुनिया के शोधकर्ता उठा सकते हैं।
Citation Impact (उद्धरण प्रभाव):
यह एक मीट्रिक है, जो यह दर्शाता है कि किसी शोध को अन्य शोधकर्ताओं द्वारा कितनी बार संदर्भित किया गया है। अधिक उद्धरण प्राप्त करना शोध की गुणवत्ता और उसके प्रभाव को दर्शाता है।
इन्होंने कहा
"चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हमेशा से ज्ञान और शोध की दिशा में अग्रणी रहा है। Elsevier की Scopus रिपोर्ट में विश्वविद्यालय की प्रगति हमारे शोधकर्ताओं के समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। मुझे पूरा विश्वास है कि विश्वविद्यालय आने वाले वर्षों में शोध के क्षेत्र में और ऊंचाइयाँ छुएगा।
कुलपति- प्रोफेसर संगीता शुक्ला
"यह रिपोर्ट हमें यह एहसास कराती है कि विश्वविद्यालय शोध के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मानकों का पालन कर रहा है। FWCI का 1.24 होना और 37 प्रतिशत शोध का Q1 जर्नल्स में प्रकाशित होना हमारी टीम के अथक प्रयासों का प्रमाण है। हम इस दिशा में और उन्नति करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
प्रो. बीरपाल सिंह, डायरेक्टर रिसर्च, सीसीएसयू मेरठ।
No comments:
Post a Comment