नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सैफी संघर्स समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक ज़ाकिर कॉलोनी आरिफ सैफी के आवास पर हुई। तीन मंजिला मकान गिरने में हादसे का शिकार हुए लोगों की दर्दनाक मौत पर अपार दुख व्यक्त किया। जिसकी वजह से पूरे मोहल्ले में मातम छाया हुआ है। इस हादसे में मारे गए लोगों के लिए दुआएं मगफिरत की गई।
इस मौके पर इमरान सैफी ने कहा, इस भयानक हादसा में दिल को बहुत दुख हुआ। और गमगीन माहौल बना हुआ हैं। इस मौके पर सैफी संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार से एक करोड़ रूपए मुआवजा देने की मांग की गई हैं। इस मौके पर आरिफ सैफी, हाजी सरफराज सैफी, इमरान सैफी, मुजफ्फर अली, हाजी सलीम, हाजी हबीब, वारीसुद्दीन, आसिफ सैफी, आसिफ भारती, डाक्टर, सकील, सकीक अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment