नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। राष्ट्रीय जनता दल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी प्रदेश महासचिव यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी की गैर मौजूदगी में नायब तहसीलदार सचिन चौधरी से मिले। उनको ज्ञापन सौंप कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में स्मार्ट प्रीपेड विधुत मीटर नहीं लगए जाने की मांग की।
राजद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिकांश गरीब जनता निवास करती है और प्रत्येक दिन आम जन कमाते और खाते है, लेकिन प्रदेश का विधुत विभाग गरीब जनों की मेहनत की कमाई को हडपने का कार्य कर रहा है और स्मार्ट मीटर के नाम पर प्रीपेड विधुत कनैक्शन लगाकर जनता की जेब पर डाका डालने का कार्य कर रहा है। देश की अधिकांश जनता के पास में स्मार्ट मोबाइल नहीं है और उस स्मार्ट मोबाइल के माध्यम से ही उक्त स्मार्ट मीटर रिचार्ज हुआ करेगा और जब रात्रि में उक्त मीटर का रिचार्ज खत्म हो जाया करेगा तो विधुत की आपूर्ति स्वतः ही समाप्त हो जायेगी। हमारे देश / प्रदेश में अधिकांश लोग महीने की सैलरी पाते है और वह सैलरी भी समय से नहीं मिल पाती है। जब समय से सैलरी नहीं मिलेगी तो लोग समय से प्रीपेड विधुत कनैक्शन का भुगतान नहीं कर पायेगे।
राजद जनहित में प्रदेश के विधुत विभाग द्वारा गांव, कस्बो में लगाये जा रहे विधुत स्मार्ट (प्रीपेड) के लगाने पर तत्काल रोक लगायी जाये। इस अवसर पर युसूफ कुरैशी, जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद जाटव, कांग्रेस नेता एडवोकेट जावेद अंसारी, एडवोकेट नवेद आलम, बबलू, मोहम्मद साद, मुखिया कासिम आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment