नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शासन की मंशा अनुरूप स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह के निर्देशन व राष्ट्रीय सेवा योजना, प्रथम व द्वितीय इकाई की कार्यक्रम अधिकारियों प्रो. स्वर्णलता कदम एवं डॉ. पूनम भंडारी के संयोजन में एनएसएस की स्वयं सेविकाओं ने श्रमदान कर महाविद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान चलाया, जिसके अंतर्गत उन्होंने प्रांगण में खर पतवार उखाड़ कर गमलों की सफाई की।
इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि निस्वार्थ भावना से प्रतिदिन थोड़ा समय निकाल कर हम सभी को समाज में स्वच्छता से जुड़ी बातों के प्रति जागरूकता में सहयोग करना चाहिए व व्यक्तिगत स्तर के सभी प्रयासों से ही समाज और वातावरण सुंदर बन सकेगा। इस अवसर पर अन्य समिति सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
No comments:
Post a Comment