सुभारती में सत्र 2023 में 1745 एवं 2024 में 1304 विद्यार्थियों डिग्री प्रदान की गई
दीक्षांत समारोह में कुल 3049 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई
शाहिद खान/अनम शेरवानी
नित्य संदेश, मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्य प्रेक्षागृह में सत्र 2023 एवं सत्र 2024 के दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय की कुलाधिपति व पूर्व आईएएस डॉ. स्तुति नारायण कक्कड़ ने की। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रही। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को उपाधियाँ व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय आगमन पर मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।परीक्षा नियंत्रक पूनम कौशिक के नेतृत्व में सभी संकाय एवं विभाग के प्राचार्य व प्रमुख द्वारा शैक्षणिक शोभयात्रा का मांगल्य प्रेक्षागृह में विधिवत आगमन हुआ। इस दौरान सभी छात्र-छात्राओं ने तालियां बजाकर अभिवादन किया। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल ने महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विशिष्ट अतिथि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश के.जी.बालकृष्णन, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी एवं कुलाधिपति डॉ. स्तुति नारायण कक्कड़ को पादप भेंटकर स्वागत किया।
दीक्षांत समारोह का शुभारंभ जल संरक्षण के बारे में जागरूकता देते हुए जल भरों कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्य अतिथि महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, विशिष्ट अतिथि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कुलाधिपति स्तुति नारायण कक्कड, कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज, प्रतिकुलपति डॉ. हिमांशु ऐरन एवं कुलसचिव एम याकूब, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डॉ रोहित रविन्द्र ने किया।इस दौरान राष्ट्रगीत व विश्वविद्यालय कुलगीत हुआ। साथ ही जल संरक्षण जागरूकता हेतु गीत प्रस्तुत किया गया। कुलाधिपति स्तुति नारायण कक्कड द्वारा दीक्षांत समारोह के प्रारंभ की घोषणा की गई।
सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्हांने विश्वविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय के सभी संकाय एवं विभाग में चलाएं जा रहे विभिन्न कोर्स व अनुसंधान सहित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को डिग्री मिलने पर अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि माननीय राज्यपाल महोदया ने दीक्षान्त समारोह की मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति से हमें सम्मानित किया है, यह हमारे विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक और गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का किसी भी विश्वविद्यालय के दीक्षान्त समारोह में शामिल होना अपने आप में एक अनोखी पहल है, जिसके दूरगामी परिणाम निश्चित रूप से सब के लिए कल्याणकारी होंगे। इसकी परिकल्पना एवं रूपरेखा माननीया राज्यपाल महोदया ने स्वयं तैयार की है। हमारे इस दीक्षान्त समारोह में भी प्राथमिक विद्यालय के छात्र/छात्राऐं उपस्थित हैं, जिन्हें आज महामहिम के कर कमलों से किताबें, स्कूल बैग, फल इत्यादि वितरित किये गए है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाया कि सुभारती विश्वविद्यालय का प्रत्येक छात्र भविष्य में अपने संस्कारों एवं अपनी योग्यता के दम पर भारत का नाम विश्व पटल पर स्वर्णिम अक्षरों में लिखने में अपना भरपूर योगदान देंगे।
अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलाधिपति स्तुति नारायण कक्कड ने कहा कि दीक्षान्त समारोह सभी विद्यार्थियों के लिये स्वर्णिम अवसर है। हमारे विश्वविद्यालय के सभी छात्र छात्राएं देश का भविष्य है। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन हमारे स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के इतिहास में एक विशेष स्थान रखता है, यह एक ऐसा अवसर है, जब हम विद्यार्थियों द्वारा किए गए कठोर परिश्रम, समर्पण और प्रतिबद्धता को सम्मानित कर रहे है। दीक्षान्त समारोह सिर्फ डिग्री प्राप्त करने का दिन नहीं है बल्कि यह अब तक की यात्रा, आपके सपनों और आपके भविष्य की नई यात्रा का उत्सव है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने आपको यह ताकत दी है, जिससे आप दुनिया में सकारात्मक बदलाव ला सके, अब आपका यह कर्तव्य है, कि आप अपनी शिक्षा का उपयोग समाज के निर्माण और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में करें। उन्होंने कहा कि मेरा विश्वास है, कि आने वाले समय में सभी विद्यार्थी अपनी क्षमता से देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि जीवन में हमेशा सकारात्मक मानसिकता एवं रचनात्मक विचारधारा के साथ कार्य करना चाहिए, जिससे सफलता प्राप्त होती है। जीवन में कभी हार से डरना नही चाहिए क्यांकि असफलता ही सफलता को प्राप्त करने का कारण बनती है।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर एकाग्रता के साथ मेहनत करनी चाहिए, इससे निश्चित सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि दीक्षान्त समारोह विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और समर्पण को प्रतिबिम्बित करता है। मुझे विश्वास है कि विश्वविद्यालय द्वारा ज्ञान आधारित समाज की चुनौतियों का सामना करने के लिय युवाओं को सक्षम बनाया जाएगा, जिससे वे राष्ट्र निर्माण में सहयोग देते हुए एक प्रबुद्ध नागरिक के रूप में तैयार हो सकें। उन्होंने स्वामी विवेकानन्द जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी सहित सभी महापुरूषों से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय एवं आंगनवाड़ी के बीच सेतु बनना चाहिए ताकि समाज का हर व्यक्ति मुख्यधारा से जुड़ सके। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज व विभाग एवं मार्ग विभिन्न महापुरूषों के नाम पर स्थापित होने व शहीद स्मारक की स्थापना की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय का कार्य अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने कहा कि मैं आशा करती हूं कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा का केन्द्र बनकर राष्ट्र निर्माण में कार्य करे। उन्होंने दीक्षान्त समारोह के आयोजन एवं विश्वविद्यालय की स्मारिका के प्रकाशन हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
विशिष्ट अतिथि भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालकृष्णन ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए यह हर्ष का मौका है कि दीक्षांत समारोह में उन्हें उपाधि व पदक मिल रहे है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय ने उच्च गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की है और प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों के साथ सहयोग के माध्यम से अपने विद्यार्थियों को विकसित करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने आपको न केवल आपके कौशल, नवीन दिमाग और बौद्धिक क्षमता को तेज किया है, बल्कि आपको नैतिक मूल्यों से भरे एक जिम्मेदार विनम्र इंसान बनने की भी सीख दी है। कड़ी मेहनत से प्राप्त डिग्री के बाद अब सभी विद्यार्थियों का यह दायित्व है, कि नैतिक मूल्यों के साथ आप एक जिम्मेदार विनम्र इंसान बने। इसी प्रेरणा से सभी विद्यार्थियों को अपने जीवन में देशहित में आगे बढ़ना चाहिए।
राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने उपाधि एवं पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे माता-पिता व अभिभावक को धन्यवाद है कि जिन्होंने अच्छी परवरिश से अपने बच्चों को मंजिल तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय अपनी शैक्षणिक यात्रा में निरन्तर प्रगति करता हुआ गुणवत्ता के नये आयाम स्थापित कर रहा है। जिस प्रकार संस्कारों एवं राष्ट्रीयता के भाव से विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया जा रहा है यह पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि वह माता पिता व गुरूओं का हमेशा आदर करें एवं अपनी योग्यता से देश निर्माण में योगदान दें।
सुभारती विश्वविद्यालय की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. शल्या राज ने उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आप युवा हैं और देश का भविष्य है और आने वाले समय में आप अपनी क्षमताओं से देश का नाम विश्व पटल पर रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी विद्यार्थी के जीवन का एक ऐसा क्षण होता है, जिसमें छात्र ज्ञान अर्जित करके देश के भविष्य निर्माण में जुट जाते है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र छात्राओं को मेरी शुभकामनाएं है कि सुभारती से संस्कार लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें और भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करें।
यूनिवर्सिटी की बेस्ट गर्ल स्टूडेंट का अवार्ड 2023
एमबीबीएस की छात्रा इक्षिता नागर व 2023 के बीएनवाईएस की छात्रा दीप्ति एवं बीडीएस 2024 की छात्रा अनंता अग्रवाल को मिला।
यूनिवर्सिटी के बेस्ट बॉय स्टूडेंट का अवार्ड 2023 बीएएलएलबी के छात्र ऋषभ एवं 2024 एमपीए के छात्र अंकित कुमार को मिला।
गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र छात्राएं :-
एमबीबीएस 2023 की ओवरऑल टॉपर इक्षिता नागर रही। एमबीबीएस 2024 की ओवर ऑल टॉपर कामिया चौधरी रही। बीडीएस 2024 के ओवर ऑल टॉपर ऐबन एस जॉन। होम साइंस 2023 की ओवर ऑल टॉपर मुस्कान जैन। होमसाइंस 2024 की ओवर ऑल टॉपर शालिनी चौधरी। बीबीए 2023 की ओवरऑल टॉपर अंजली कुशवाहा। बीबीए 2024 की ओवरऑल टॉपर सुयोग रस्तोगी। बीएड 2023 की ओवर ऑल टॉपर पारूल। बीएड 2024 की ओवर ऑल टॉपर आलिया बतूल। बीपीएड 2023 की ओवर ऑल टॉपर अमित कुमार। बीपीएड 2024 की ओवर ऑल टॉपर विशाल ठाकुर। बीपीईएस 2023 की ओवरऑल टॉपर वर्षा शर्मा। बीपीईएस 2024 की ओवरऑल टॉपर साहिल कुमार। बीएफए फाइन आर्ट 2023 ओवर ऑल टॉपर अरविन्द कुमार। बीएफए फाइन आर्ट 2024 की ओवर ऑल टॉपर विदुषी शर्मा। बीएससी नर्सिंग 2023 रितु राठी।
बीजेएमसी 2023 की ओवरऑल टॉपर मनी। बीजेएमसी 2024 की ओवर ऑल टॉपर कनक त्रिपाठी। बीएएलएलबी 2023 की ओवरऑल टॉपर भाविनी कौशल्या। बीए 2024 की ओवर ऑल टॉपर मानसी। बीटेक 2023 की ओवर ऑल टॉपर पुष्प रजन कुमार चौरसिया। बीटेक 2024 के ओवर ऑल टॉपर शुभम शाहा कन्नु रहे। फार्मेसी 2023 के ओवर ऑल टॉपर हिमाशु सैनी। फार्मेसी 2024 के ओवर ऑल टॉपर अभिवंश दक्ष। फिजियोथेरेपी 2023 की ओवरऑल टापर सोफिया हुसैन। फिजियोथेरेपी 2024 की ओवर ऑल टापर सौम्या शर्मा। बीसीए 2023 की ओवरऑल टापर निशा। बीसीए 2024 की ओवरऑल टापर ईशा शर्मा। बी.लिब 2023 के ओवर ऑल टॉपर अर्जुन सिंह रहे। बी.लिब 2024 के ओवर ऑल टॉपर साक्षी व नीशु कोकर। बी.कॉम 2023 के ओवर ऑल टॉपर एकता विशवकर्मा। बी.कॉम 2024 के ओवर ऑल टॉपर एकांश अग्रवाल। बीएचएमसीटी 2023 के ओवर ऑल टॉपर डिंपल कुमारी। बीएचएमसीटी 2024 के ओवर ऑल टॉपर मंयक सिंह। नेचुरोपैथी एंड योगा सांइस 2023 की ओवरऑल टॉपर गरिमा। नेचुरोपैथी एंड योगा साइंस 2024 की ओवरऑल टॉपर अंशी शर्मा रही। एमबीबीएस 2023 की फाइनल प्रोफेशनल एग्जाम ओवर ऑल टॉपर प्रियंवदा गोयल। एमबीबीएस 2024 की सर्जरी ओवर ऑल टॉपर वृंदा गोयल रही। एमबीबीएस 2023 की मेडिसिन ओवर ऑल टॉपर निशा। एमबीबीएस 2023 ईएनटी की ओवर ऑल टॉपर सौम्या चौधरी रही। एमबीबीएस 2023 पैथोलॉजी की ओवर ऑल टॉपर श्रेया सिंह रही। एमबीबीएस 2023 फार्माकोलॉजी की ओवर ऑल टॉपर प्रेरणा सिंह। एमबीबीएस 2024 फार्माकोलॉजी की ओवरऑल टॉपर घ्रुव बेहल। एमबीबीएस 2023 एनाटॉमी की ओवरऑल टॉपर विदिशा जैन। एमबीबीएस 2024 एनाटॉमी की ओवरऑल टॉपर हिमांशी चौधरी। एमडी मेडिसन 2023 ओवर ऑल टॉपर पाटमसेटी अनिल कुमार। बेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन छात्र मेडिसन 2023 ओवर ऑल टॉपर अंश शर्मा। रेडियोडायगनोसिस 2023 ओवर ऑल टॉपर अकांशा बंसल। बीडीएस ओरल सर्जरी 2024 के ओवर ऑल टॉपर निहारिका मित्तल व मनप्रीत कौर खुराना। बीडीएस ऑर्थोडॉन्टिक्स 2024 की ओवर ऑल टॉपर कुहू दीक्षित रही। बीडीएस प्रोस्थो डेंटिस्ट 2024 की ओवर ऑल टॉपर झलक अग्रवाल। बीडीएस पीडोडोंटिक्स 2024 की ओवरऑल टॉपर सिजल शर्मा रही। बीडीएस पीरियडॉन्टिक्स 2024 की ओवर ऑल टॉपर सौम्या एस श्रीवास्तव। बीडीएस ह्यूमन एनाटॉमी 2023 की ओवर ऑल टॉपर राशि राजपूत। एमबीए 2023 की ओवर ऑल टॉपर अनुज कुमार सिंह। एमबीए 2024 की ओवर ऑल टॉपर सुनील जेठलिया। बीकॉम 2023 की ओवर ऑल टॉपर मिर्तेश राजपुत रहे। बीकॉम 2024 की ओवरऑल टॉपर वंशिका रूहेला रही। एमएससी होम साइंस 2023 की ओवरऑल टॉपर नेहा चौधरी रही। एमएससी होम साइंस 2024 की ओवर ऑल टॉपर लालरेमकिमी रही। बीईआईईडी 2023 की ओवरऑल टॉपर नैतिक शुक्ला । बीईआईईडी 2024 की ओवरऑल टॉपर अक्षिता यादव रही।
श्रेष्ठता प्रमाण-पत्र इन्हें मिला..
एमएससी नर्सिंग 2023 के सन्तोष शर्मा को मिला। एमपीएड 2023 मौ0 सरताज। एमपीएड 2024 अर्जुन सिंह बिष्ट। एलएलएम 2023 उषा रानी। एलएलएम 2024 देवी प्रसाद सेमवाल। एमएफए 2023 प्रियंका वर्मा। एमएफए 2024 पूजा शर्मा। एमडी नेचुरोपैथी 2023 निकिता शर्मा। एमजेएमसी 2023 अमरजीत शर्मा। एमजेएमसी 2024 जयंत सिंह ढाका। एमएससी 2023 निती कुमारी। एमएससी 2024 गीतांजलि सिंह। एमसीए 2023 कामरान उल हक। एमसीए 2024 ज्योती। एमएलआईएस 2023 आरिया पुरुष मीत। एमएलआईएस 2024 साक्षी। एमएस जनरल सर्जरी 2023 नीलाजना। एमडीएस 2023 प्रज्ञा सिंह और तनवी। एम फार्मा 2023 बुशरा नाज। एमएड 2023 कशिश पूनिया। एमएड 2023 सिखा शर्मा। एमएड 2024 दिव्या। एमए योगा 2023 सौम्या भाटिया। एमए योगा 2024 मानसी कुमारी। एमपीटी 2023 ईशा शर्मा। एमपीटी 2024 शद्रा जैन। एमए0 अग्रेजी लालमालसवमथलयूंगा। एमए अंग्रेजी 2024 सोनाली। एमए हिन्दी 2024 प्रिया। एमए सोशल लॉजी 2023 लालथेमुआना। एमए पॉलिटिकल 2024 निकिता शर्मा । एमए हिस्ट्री 2023 महिमा तरेहान। एमए बुद्धिस्ट 2023 सुरेन्द्र कुमार। एमए बुद्धिस्ट 2024 मंजु लाल। एमएससी एमएलटी 2024 आरसी लालहमांगासंगनी। एमएससी एमएलटी 2024 लालरामदिनपुरी। एमएचएमसीटी 2023 सिद्धांत त्यागी। एमएचएमसीटी 2024 सबाहत फातमा।
इनकी रही विशेष उपस्थिति -
म्यांमार के राजदूत महामहिम मो क्यॉ आंग, एडवोकेट साजू जैकब, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत शारदा, पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा, चौधरी यशपाल सिंह, सह विभाग संघचालक विनोद भारती, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डॉ रोहित रविंद्र, विधायक सरधना अतुल प्रधान, मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, जिलाधिकारी दीपक मीणा, सीडीओ बुलन्दशहर कुलदीप मीना, मेजर जनरल अनुपम अग्रवाल जीओसी 22 रेपिड एस, मेजर जनरल देवेन्द्र कुमार कमांडेंट आरवीसी, कर्नल संतोष मेहर, इन्फेंट्री डिवीजन, कर्नल दीपक राणा, कर्नल एनके आहूजा, डॉ. अनुभूति चौहान, समाजसेवी श्री वसीम अहमद, हेमन्त प्रधान, इंतजार, शादाब खान, डॉ. फहीम, डॉ. एसडी खान आदि उपस्थित रहे।
विवि की ओर से यह उपस्थित रहे :-
प्रतिकुलपति डॉ. हिमांशु ऐरन, कुलसचिव एम याकूब, कुलसचिव दूशिक सैयद जफर हुसैन, डॉ.प्रदीप भारती गुप्ता, डॉ.सत्यम खरे, डॉ.रानी बंसल, डॉ.निखिल श्रीवास्तव, डॉ. वैभव गोयल भारतीय, डॉ.गीता परवंदा, डॉ.एपी गर्ग, डॉ.पिंटू मिश्रा, कर्नल राजेश त्यागी, डॉ.अभय शंकरगौड़ा, डॉ.सोकिन्द्र तोमर, डॉ.सुधीर त्यागी, डॉ.मनोज कपिल, डॉ.आर.के.घई, डॉ.अनोज राज, डॉ.महावीर सिंह, डॉ.चम्पालाल मंडरेले, डॉ.एससी तिवारी, डॉ.अंजू रानी, डॉ.संजीव त्यागी, डॉ.पंकज किशोर, डॉ.एससी थलेडी, डॉ.मनोज त्रिपाठी, डॉ.मयूर कौशिक, डॉ.जासमीन आनंदाबाई, डॉ.शिवमोहन वर्मा, ई.आकाश भटनागर, डॉ.मुकेश रूहेला, ई.विवेक तिवारी, अनुज प्रधान सहित सभी संकाय एवं विभाग के प्राचार्य, फैकल्टी मैंबर सहित दीक्षांत समारोह आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
धन्यवाद ज्ञापन प्रतिकुलपति डॉ.हिमांशु ऐरन ने दिया। मंच का संचालन डॉ. सीमा शर्मा एवं डॉ. अभिनव द्वारा किया गया। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान सुभारती विश्वविद्यालय के एनएसएस प्रकोष्ठ के स्वयंसेवकों ने अतिथियों के स्वागत में योगदान किया।
No comments:
Post a Comment