शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। परतापुर हवाईपट्टी से एक हेलीकॉप्टर लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हालांकि एसएसपी ने लूट की घटना से इंकार किया है। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि 10 मई को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर हवाई पट्टी पर 10 से 15 लोग जबरन घुसे और उन्होंने हेलीकॉप्टर का पुर्जा-पुर्जा खोलकर ट्रक पर लाद लिया. इसके बाद पायलट और स्थानीय कर्मचारियों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की और फिर हेलीकॉप्टर के पुर्जे लेकर फरार हो गए. एयर एम्बुलेंस के पायलट ने एसएसपी मेरठ से इसकी शिकायत की है. एसएसपी मेरठ ने इस मामले की जांच एएसपी ब्रह्मपुरी को दी है...
एसएसपी का कहना है कि घटना लूट की नहीं है, शिकायत में भी कही लूट का उल्लेख नहीं है। आपसी विवाद का मामला है, एएसपी को जांच दी है, जल्द सच्चाई सामने आ जाएगी।
No comments:
Post a Comment