Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 12, 2024

सत्य वह शक्ति है जो हमारे जीवन को सरल और सच्चे मार्ग पर ले जाती है: पंडित श्री नंदन

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। आनंदपुरी स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आज 10 लक्षण पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम श्री पार्श्वनाथ भगवान एवं शांतिनाथ भगवान को पांडुकशिला पर विराजमान करके अभिषेक किया गया। इसके उपरांत भगवान पर शांति धारा की गई। 
इसके उपरांत भगवान महावीर, पंचमेरू, 16 करण की पूजा की गई। तत्पश्चात विश्व शांति महावीर मंडल विधान कराया गया मांडले पर इंद्र इंद्राणियों द्वारा 300 अर्घ चढ़ाए गए। ऋषभ एंड पार्टी ने मधुर संगीत से सभी पूजाएं तथा विधान कराया। शाम को सामूहिक आरती की गई। आज उत्तम सत्य का दिन है। पंडित श्री नंदन जी ने सत्य धर्म का वर्णन करते हुए बताया सत्य वह शक्ति है जो हमारे जीवन को सरल और सच्चे मार्ग पर ले जाती है। सत्य न केवल हमारे शब्दों में, बल्कि हमारे विचारों और कर्मों में भी होना चाहिए।आइए, हम सब इस पावन दिन पर सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। झूठ और छल से दूर रहकर, सच्चाई की राह पर आगे बढ़ें और अपने जीवन को पवित्र बनाएं। शाम को महावीर भगवान की आरती तथा विधान की आरती की गई।
सभी श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ में बढ़-चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया। सभी क्रियो में श्री सुनील प्रवक्ता, श्री विनय जैन, श्री अरुण जैन, श्री अतुल जैन श्री अचल जैन, तथा श्री अभिषेक जैन का विशेष सहयोग रहा। 

मुनी प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि कल मंदिर में धूप दशमी बड़े धूमधाम के साथ मनाई जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here