Breaking

Your Ads Here

Friday, September 27, 2024

अनुशासित रहकर छात्राओं को अपने कर्तव्यों का पालन कराना चाहिए: प्रोफेसर अंजू सिंह

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम के बीएड विभाग द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्य के निर्देशन में बीएड प्रथम वर्ष की छात्राओं हेतु अभिविन्यास कार्यक्रम एवम् स्वागत समारोह का आयोजन  किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर एवं माल्यार्पण के साथ किया गया । 
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोo अंजु सिंह ने नवप्रवेशित छात्राओं को शुभकामनाएं एवम् आशीष वचन देते हुए कहा कि देश निर्माण की प्रक्रिया में शिक्षक एवम् छात्र दोनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, अतः अनुशासित रहकर छात्राओं को अपने कर्तव्यों का पालन कराना चाहिए। अभिविन्यास एवम् स्वागत समारोह कार्यक्रम की श्रृंखला में बीएड विभाग प्रभारी डॉo भावना सिंह द्वारा महाविद्यालय का परिचय दिया गया । डॉo रिचा राणा के द्वारा छात्राओं को महाविद्यालय की प्राचार्य का परिचय कराया गया, डॉo आशीष पाठक द्वारा छात्राओं को बीoएडo पाठयक्रम की जानकारी प्रदान की गई, डॉo पारुल मलिक द्वारा छात्राओं को पुस्तकालय एवम् अनुशासन संबंधी जानकारी प्रदान की गई। डॉo मंजू रानी द्वारा एंटी रैगिंग की जानकारी प्रदान की गई। डॉo दीपा गुप्ता के द्वारा छात्राओं को बीoएडo की विभिन्न ईपीसी की जानकारी प्रदान की गई। डॉo शालिनी सिंह द्वारा छात्राओं को रेमेडियल कक्षाओं की जानकारी प्रदान की गई। डॉo रतन सिंह के द्वारा छात्रों को महाविद्यालय के नियमों से परिचित कराया गया। डॉo ज्ञानेंद्र सिंह के द्वारा विभिन्न पाठय साहगामी क्रियाओं की जानकारी प्रदान की गई।

बीएड की छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। बीएड प्रथम वर्ष की छात्रा अदिति मिस फ्रेशर चुनी गई। अभिविन्यास एवम् स्वागत कार्यक्रम का आयोजन समस्त बीएड विभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉo एसoपीoएसo राणा, डॉo आरoसिंह, डॉo उषा साहनी, आयशा जिंदल एवं समस्त बीएड विभाग तथा बीएड की छात्राएं उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here