Breaking

Your Ads Here

Friday, August 30, 2024

योगी गौरव गाथा: हे रुद्र तीसरा नेत्र खोल काव्य कृति भेंट की सांसद अरुण गोविल को

मयंक अग्रवाल 
नित्य संदेश, मेरठ। शुक्रवार को वैश्य समाज के एक प्रतिनिधि मण्डल ने अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में अखिल भारतीय वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शान्ति स्वरूप गुप्त ने स्वरचित काव्यकृति "योगी गौरव गाथा : शीर्षक हे रूद्र ! तीसरा नेत्र खोल" मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण गोविल को सर्किट हाउस मेरठ पर जाकर एक प्रति सप्रेम भेंट की। 

अखिल भारतीय वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट (पंजीकृत) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने सांसद को योगी आदित्य नाथ ( मुख्य मंत्री, उत्तर प्रदेश ) के बारे में ओजस्वी कवि शान्ति स्वरूप गुप्ता द्वारा स्वरचित काव्यकृति के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी उन्होंने बताया इस पुस्तक का विमोचन  ब्रिजेश पाठक ( उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश ) द्वारा लखनऊ में किया गया था । सांसद महोदय ने इस काव्यकृति की प्रशंसा की एवं ओजस्वी कवि शान्ति स्वरूप गुप्त को इस काव्य कृति के लिए शुभकामनाएँ एवं बधाईयाँ दी । इस शुभ अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य एकता महासभा ट्रस्ट (पंजीकृत) के संरक्षक संजीव कुमार गुप्ता, संयम सिंघल आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here