नित्य
संदेश, ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन से भारतीय
किसान यूनियन इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष संदीप तितौरिया द्वारा शिल्पी पटेल निवासी
विजय नगर छिपी टैंक को भारतीय किसान यूनियन इंडिया में राष्ट्रीय
अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद पर मनोनीत किया गया।
अध्यक्ष
संदीप तितौरिया ने बताया कि आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि शिल्पी
पटेल गरीब, किसान व मजदूरों की समस्याओं के लिए संघर्ष करेंगी। उनकी समस्याओं
के समाधान हेतु निरंतर प्रयास करेंगी। भारतीय किसान यूनियन
इंडिया की लोकप्रियता को किसानों व मजदूरों में बनाए रखने के साथ ही यूनियन व अध्यक्ष की नीतियों को जन जन तक
पहुंचाने का कार्य करेंगी। इस दौरान उनको चमन प्रधान, रविंद्र रवि, सरदार अमनदीप सिंह, देव नागर, कासिफ मंसूरी, वासिम
राहुल, अफ़ज़ाल सैफी, कपिल राज शर्मा,
शशि पाल, पिंकी पबरसा, राजेश
तुरहा आदि ने बधाई दी।
No comments:
Post a Comment