Breaking

Your Ads Here

Thursday, August 29, 2024

अमन विहार में नाली निर्माण का विवाद गहराया , नगर निगम की टीम जांच को पहुंची

अशोक कुमार 
नित्य संदेश, मेरठ। रुड़की रोड स्थित अमन विहार में गली निर्माण का कार्य नगर निगम द्वारा किया जा रहा है तथा घरों के पानी की निकासी को लेकर नई नाली बनाई जा रही है, इसी बीच स्थानीय निवासी एस एम शुक्ला, निरंजन सिंह एडवोकेट, अंकित सिंह व कमलेश सिंह द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल व नगर आयुक्त को शिकायत की गई है। 
शिकायत कर्ता ने आरोप लगाते हुए बताया, निगम के जेई द्वारा नियम के विरुद्ध आसपास के कुछ लोगों के साथ मिलकर गंदे पानी की निकासी के लिए बनाई जा रही नाली को सीधे ना ले जाकर जान बुझ कर तंग करने के लिए उनके भवन के सामने बीच से नाली बनाने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधिकारी से भी शिकायत की है। फ़िलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने काम बंद करवा दिया है। गुरुवार को नगर निगम इंजीनियर विभाग की टीम जांच को मौके पर पहुंची। वहीं जानकारी मिली है कि यह कालोनी अभी एमडीए से अप्रूव्ड नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here