नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा की पूज्य माताजी संतोष रानी गोयल की आज राधा गोविंद मंडप में रस्म पगड़ी 13वीं की श्रद्धांजलि सभा में देश, प्रदेश एवं क्षेत्रीय राजनीतिक, अराजनीतिक, सामाजिक, गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
शोक संदेश भेजने वालों में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय स्वयंसेवा संघ से इंद्रीश आदि ने पत्र के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।
विनीत अग्रवाल शारदा की माताजी की श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से श्रद्धांजलि देने वालों में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, मंत्री दिनेश खटीक, विधायक अमित अग्रवाल, पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, लक्ष्मीकांत वाजपेई, कपिल देव अग्रवाल, एमएलसी अश्वनी त्यागी, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, संजीव जैन सिक्का, सुनील भराला, जिला अध्यक्ष शिवकुमार राणा, चेयरमैन विमल शर्मा, कमल दत्त शर्मा, डाक्टर सरोजनी अग्रवाल, पूर्व सांसद विजय पाल तोमर, पूर्व सांसद कांता कर्दम, सतवीर त्यागी, सुरेशचंद ऋतुराज, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया, क्षेत्रीय संयोजक आलोक सिसोदिया, नवीन अरोरा, अरविंद मारवाड़ी सहित शहर के तमाम व्यापारी, चिकित्सक, वकील उद्योगपति, समाज सेवी बंधुओ ने शारदा की माता जी को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं सभी ने माताजी संतोष रानी गोयल को धार्मिक और कर्तव्य प्रयाण महिला बताया।कृपालु महाराज की परम भक्त माताजी दीन दुखियों के काम आने वाली पूरे परिवार को साथ लेकर चलने वाली माताजी सबकी चाहती थी।
अंत में विनीत अग्रवाल शारदा, उमेश अग्रवाल शारदा, विपिन अग्रवाल शारदा, चिराग अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल शारदा, माधव अग्रवाल शारदा ने इस दुख में परिवार का साथ देने पर आभार व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment