Breaking

Your Ads Here

Sunday, August 18, 2024

कांग्रेस चलाएगी न्याय अभियान, हर सरकारी दफ्तर के बाहर कांग्रेस लगाएगी न्याय पेटिका

नित्य संदेश ब्यूरो 
हापुड़। रविवार को कांग्रेस ने रेलवे रोड स्थित सिटी प्लाजा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। सोशल आउटरीच विभाग कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप आत्रेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि उत्तर प्रदेश में जिन लोगों की समस्याएं हल नहीं हो रही हैं और वे इसके चलते परेशान हैं। ऐसे लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने की जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सोशल आउटरीच विभाग को दी हैं। 

उन्होंने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों की समस्याओं के लिए कांग्रेस हर जनपद में सरकारी अधिकारियों के दफ्तर, रोडवेज बस अड्डे, रेलवे आदि विभिन्न जगहों पर न्याय पेटिका लगा रही हैं और ये अभियान पूरे उत्तर प्रदेश में चलाया जा रहा हैं। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि प्रदेश में जिन लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं होता हैं या नहीं हो पा रहा हैं। ऐसे पीड़ित लोगों की समस्याओं का निराकरण कांग्रेस यूपी के हर जनपद में न्याय पेटिका लगाकर करेगी। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि अगर कोई सरकारी अधिकारी आम जनता की समस्याओं का निराकरण करने में असमर्थ है तो ऐसे पीड़ित लोगों की समस्याओं का आवाज को उठाने का काम कांग्रेस सड़क पर संघर्ष करके करेगी। उन्होंने कहा है कि पीड़ित लोग फैक्स के माध्यम से भी लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अपनी समस्याएं भेज सकते हैं। पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, अमित सैनी, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
                       

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here